चांदी के रथ में सवार होकर निकली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा 

श्री राम लीला कमेटी आगरा द्वारा आगरा में आज श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

Jan 20, 2024 - 19:43
Jan 20, 2024 - 20:42
 0
चांदी के रथ में सवार होकर निकली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा 

चांदी के रथ में सवार होकर निकली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा 

आगरा। श्री राम लीला कमेटी आगरा द्वारा आगरा में आज श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। भव्य यात्रा मुन्ना लाल पेठे वाले रावत पड़ा वालो के यहाँ से शुरू हो कर श्री राम बारात मार्ग पर निकली गयी।  इस भव्य यात्रा में प्रभु श्री राम ने माता सीता और भाई लछमन के साथ चांदी के रथ पर सवार होकर आगरा के प्रमुख बैंड बाजो के साथ शहर का भ्रमण किया। 

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया जायेगा । भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ऐसे में आगरा शहर के अंदर भी प्रभु श्री राम के प्राण पत्रतिष्ठा की तैयारी जोरो से है।  कही सूंदर कांड का पाठ तो कही हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक तोर पर कर रहा है। कई कॉलोनियां में भव्य सजावट हो रही है। 


प्रभु श्री राम के प्राण पत्रतिष्ठा से पहले शनिवार को श्री राम बारात मार्ग पर श्री राम लीला कमेटी के द्वारा श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।  सबसे आगे भव्य हनुमान जी की झांकी पंछी पेठा वालो ने निकाली। राम भक्तो का मुख्य आकर्षण श्री राम मंदिर आयोध्या की झांकी रही।  भव्य शोभा यात्रा में छप्पन भोग की झांकी भी लोगो के आकर्षण के का केंद्र रही। 

सन्न 1978 में निर्मित रजत रथ में विराज मान हो कर निकले प्रभु श्री राम
जब राम भक्तो ने प्रभु श्री राम को रजत रथ  में देखा तो सभी राममय हो गए।  प्रभु श्री राम की जिस रथ में सवार हो कर निकले उस रथ को निर्माण सन्न 1978 में हुआ था।  शहर मुख्य महानुभावो के सहयोग से इस भव्य रजत रथ को निर्माण किया गया था।  जिसके आज भी मुख्य ट्रस्टी फर्म तुलसी राम सीता राम , आगरा है। 

जगह जगह हुई प्रभु श्री राम की आरती  और स्वागत 
श्री राम बारात मार्ग पर भक्तो ने प्रभु श्री राम को फूलो की वर्षा से स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रभु श्री राम की भव्य आरती भी उतरी गयी।  यात्रा में शामिल लोगो को खान पान और फूलो से स्वागत किया गया। आगरा शहर की पुलिस ने हाई सिक्योरिटी व्यवथा कर राखी थी। विणा किसी विग्न के प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा सम्पन हुई। 

Agra Voice आगरा वॉइस के संस्थापको ने संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए पत्रकारिता जगत में कदम रखा, ताकि देश का कोई व्यक्ति अपने इन् मौलिक अधिकारों से वंचित न रहे। गोदी मीडिया और विशाल कारपोरेट मीडिया के मुक़ाबले स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए और उसकी ताक़त बनिए। आगरा वॉइस के ‘सत्य’ की योजना में आपका आर्थिक योगदान ऐसे नाज़ुक समय में स्वतंत्र पत्रकारिता को बहुत मज़बूती देगा। याद रखिए, लोकतंत्र तभी बचेगा, जब सच बचेगा