वूमेंस प्लाजा मॉल में देर रात लगी भीषण आग

A massive fire broke out in Woman's Plaza Mall late night

Jan 26, 2024 - 10:24
Jan 26, 2024 - 12:48
 0
वूमेंस प्लाजा मॉल में देर रात लगी भीषण आग

आगरा, 26 जनवरी। न्यू आगरा की अबुल उल्लाह दरगाह के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर बने वूमेंस प्लाजा मॉल में देर रात भीषण आग लग गई। आग शोरूम की छत पर लगी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आग शोरूम के अंदर नहीं पहुंची, वरना लाखो का नुकसान हो सकता था। शोरूम पूरी तरह संचालित है। ।

वूमेंस प्लाजा मॉल में कपड़े का शोरूम हैं। देर रात करीब तीन बजे फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मॉल में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। 

आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग शोरूम की छत पर लगी।। आसपास अन्य शोरूम और घर आग की चपेट में आने की आशंका बन गई। मॉल से आग की लपटें उठती देख हाईवे पर वाहन रुक गए।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। सूत्रों के मुताविक आग छत पर लगने से आग में मामूली नुकसान हुआ है।  शोरूम पूरी तरह संचालित है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Agra Voice आगरा वॉइस के संस्थापको ने संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए पत्रकारिता जगत में कदम रखा, ताकि देश का कोई व्यक्ति अपने इन् मौलिक अधिकारों से वंचित न रहे। गोदी मीडिया और विशाल कारपोरेट मीडिया के मुक़ाबले स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए और उसकी ताक़त बनिए। आगरा वॉइस के ‘सत्य’ की योजना में आपका आर्थिक योगदान ऐसे नाज़ुक समय में स्वतंत्र पत्रकारिता को बहुत मज़बूती देगा। याद रखिए, लोकतंत्र तभी बचेगा, जब सच बचेगा