आगरा हाईवे पर हादसे के बाद मुर्गी की लूट, चिल्लाता रहा घायल चालक

Loot in Agra after Road accident on Nation Highway due to dense fog

Dec 27, 2023 - 12:49
Jan 13, 2024 - 17:46
 0
आगरा हाईवे पर हादसे के बाद मुर्गी की लूट, चिल्लाता रहा घायल चालक

आगरा हाईवे पर हादसे के बाद मुर्गी की लूट, चिल्लाता रहा घायल चालक

Loot in Agra after Road accident on Nation Highway due to dense fog

आगरा, 27 दिसंबर। घने कोहरे में मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरना नाले के पास एक के बाद एक सोलह वाहनों की भिड़ंत में एक मुर्गों से भरा वाहन भी था। सुबह राजमार्ग पर गाड़ी खड़ी देख लोगों ने लूट मचा दी। कोहरे के बीच वाहन से मुर्गों की लूटपाट मच गई। गाड़ी का घायल चालक चीखता रहा, लेकिन लोग वाहन से मुर्गे ले जाते रहे।

झरना नाले पर कोहरे में सोलह वाहन भिड़ गए थे। इसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई और आधा दर्जन अन्य घायल हो गए। क्षतिग्रस्त होने वाले वाहनों में सुनील कुमार की मुर्गों से भरी गाड़ी भी थी। वह आगरा से कासगंज जा रहा था। कोहरे के कारण पीछे से आए वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक सुनील भी चोटिल हो गए 

===========================================

राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण 16 गाड़ियां आपस एक के बाद एक टकराई,ट्रक चालक की मौत

Due to dense fog on the national highway, 16 vehicles collided one after the other

आगरा, 27 दिसंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण झरना नाले के पास मंगलवार की आधी रात करीब तीन बजे एक के बाद एक सोलह वाहन में आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मृत्यु हो गई और आधा दर्जन लाेग घायल हो गए।

घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में कई चालकों ने अपने ट्रक सड़क किनारे खड़े कर दिए थे। आगरा से फिरोजाबाद जाने वाले राजमार्ग पर शाहदरा फ्लाई ओवर और झरना नाले के बीच एक बाद के बाद एक चार ट्रक, दो बस, एक ऑटो रिक्शा समेत सोलह वाहन आपस में भिड़ गए। 

इसमें एक ट्रक चालक उमेश चंद्र यादव की मृत्यु हाे गई। चालक कानपुर के थाना घाटमपुर गांव भदेवना बेहटा बुजुर्ग का रहने वाला था। वाहनों के टकराने पर छह अन्य लोग भी घायल हुए।

वाहनों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल में भेजा और क्षतिग्रस्त हुए वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवा कर यातायात सुचारू कराया।

जैसे ही सुबह हुई और लोगों का आवागमन हुआ तो लोगों ने गाड़ी में मुर्गे देखकर उनको लूटना शुरू कर दिया। सड़क के दोनों तरफ लोग अपने वाहन रोककर मुर्गे लूटने में लग गए। पहले तो सुनील ने लोगों को रोका, लेकिन भीड़ के आगे वह कुछ कर नहीं पाया। सुनील ने बताया कि गाड़ी में करीब ढाई लाख रुपये के मुर्गे थे।

हाईवे पर कोहरे के बीच में लोगों ने मुर्गे लूटने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। कोहरे में वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, इसके बावजूद लोग बीच सड़क पर गाड़ी से मुर्गे निकालने में लगे रहे। मुर्गे लूटने के बाद हाईवे पर इधर-उधर भागते रहे। लोगों के हाथ में जितने मुर्गे लगे, उन्हें दबाकर भागते रहे। किसी ने स्कूटर की डिग्गी में तो किसी ने बोरे में मुर्गे भर लिए। चालक द्वारा इस बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है।

Agra Voice आगरा वॉइस के संस्थापको ने संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए पत्रकारिता जगत में कदम रखा, ताकि देश का कोई व्यक्ति अपने इन् मौलिक अधिकारों से वंचित न रहे। गोदी मीडिया और विशाल कारपोरेट मीडिया के मुक़ाबले स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए और उसकी ताक़त बनिए। आगरा वॉइस के ‘सत्य’ की योजना में आपका आर्थिक योगदान ऐसे नाज़ुक समय में स्वतंत्र पत्रकारिता को बहुत मज़बूती देगा। याद रखिए, लोकतंत्र तभी बचेगा, जब सच बचेगा