राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

75th Republic Day celebrated by hoisting the national flag

Jan 27, 2024 - 23:26
Jan 27, 2024 - 23:48
 0
राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया

आगरा। 26 जनवरी को पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस पर केसरिया रंग में रंगा नजर आया,वही आगरा के अवधपुरी कॉलोनी स्थित पॉवर हाउस में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का संस्था की अध्यक्ष रश्मि जैन ने स्वागत सम्मान किया। देश भक्ति के रंग में रंगे सभी लोगों ने एकसाथ मिलकर अम्बर में देश के तिरंगे को फहराते हुए आजादी के अमृत काल की शुरूआत कर देश के वीरों को नमन किया। पूरा पांवर हाउस देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 

 

इस मौके पर कलाकुंज मंदिर के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार जैन, राजीव जैन,अजय जैन,नरेंद्र कुमार जैन,पीयूष जैन,शुभम जैन,वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, उपासना जैन,करुणा जैन,कविता जैन,बबिता जैन,पुष्पा जैन,रागिनी जैन,रिंकी जैन,अनिता,समस्त वात्सल्य सेवा समिति के सभी सदस्य प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी सदस्याओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया|

========================

75 वें गणतंत्र दिवस पर फेम ने फहराया राष्ट्रीय झंडा

Agra Voice, 27 जनवरी 

आगरा। भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने एचकेएचआर इंटरनेशनल के ई पी आई पी,सिकंदरा,आगरा पर फेम के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सोबती ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। झंडा फहराने के बाद सभी ने सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान किया एवं भारत माता की जय के नारे से आकाश को गुंजायमान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी राष्ट्रवासियों को फेम की ओर से गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। फेम के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेश खुराना ने फेम के सदस्यों का संबोधन करते हुए देश को मजबूत और सशक्त बनाने का आवाहन किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश पंडित ने किया। और कड़कड़ातीें ठंड मे ध्वजा रोहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में फेम के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश खुराना,ब्रजेश पंडित,शिवम गर्ग,एल.एन.गर्ग,सुभाष सिंघल,अनुज सिंघल,प्रेम कुमार शर्मा,धर्मवीर कौशिक,राजपाल सिंह,अमन कुलश्रेष्ठ,राजेश सारस्वत,रूपेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल,मनोज खंडेलवाल,आशीष मित्तल आदि उपस्तिथ रहे।

======================

Agra Voice आगरा वॉइस के संस्थापको ने संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए पत्रकारिता जगत में कदम रखा, ताकि देश का कोई व्यक्ति अपने इन् मौलिक अधिकारों से वंचित न रहे। गोदी मीडिया और विशाल कारपोरेट मीडिया के मुक़ाबले स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए और उसकी ताक़त बनिए। आगरा वॉइस के ‘सत्य’ की योजना में आपका आर्थिक योगदान ऐसे नाज़ुक समय में स्वतंत्र पत्रकारिता को बहुत मज़बूती देगा। याद रखिए, लोकतंत्र तभी बचेगा, जब सच बचेगा